कांवड़ यात्रा पर आए दिल्ली के युवक की स्कूटी चोरी
हरिद्वार, अगस्त 19 -- श्यामपुर। कांवड़ यात्रा पर हरिद्वार आए दिल्ली के युवक की स्कूटी चोरी हो गई। नीलधारा पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर वह कांवड़ यात्रा पर चला गया। लौटकर आया तो स्कूटी गायब थी। आसपास तलाश और पूछताछ के बाद भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद मंगलवार को नाहरपुर, दिल्ली निवासी जितिन सैनी ने कोतवाली श्यामपुर में तहरीर दी। तहरीर में जितिन ने बताया कि उसने 10 अगस्त को नीलधारा पार्किंग में स्कूटी खड़ी की थी। सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे के बीच वह कांवड़ यात्रा पर था। लौटने पर स्कूटी नहीं मिली। उसने पार्किंग और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर स्कूटी का पता लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Roorki News: दो बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.