कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ-रामराज हाईवे पर बढ़ा ट्रैफिक
मेरठ, अगस्त 6 -- सावन माह के साथ कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को मेरठ-रामराज हाईवे पर कांवड़ियों की बढ़ती आवाजाही से रामराज, बहसूमा और मवाना मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया। कांवड़ियों के जत्थों और वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण राहगीरों व स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात व्यवस्था संभाल ली है। हरिद्वार, गोमुख और नीलकंठ से गंगाजल लेने के लिए शिवभक्तों के जत्थे लगातार रवाना हो रहे हैं। बहसूमा कस्बे सहित आसपास के गांवों से भी हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर निकल चुके हैं। यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा मार्ग: आज से 6 दिन दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन शिवभक्त 11 अगस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.