काशीपुर, फरवरी 12 -- काशीपुर, संवाददाता। डंपरों से एक दिन में हुईं तीन मौतों के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। जनता में पनपे रोष और शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए फिलहाल पुलिस ने डंपरों के संचालन पर पूर्णतया रोक लगा दी है। पुलिस प्रशासन अब कांवड़ यात्रा के बाद डंपर संचालन की रणनीति बनाने में जुटा है। उधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अवैध रूप से चलने वाले ओवरलोड डंपरों के संचालन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दुर्घटना के बाद ब्रह्मनगर सड़क के दोनों ओर लोहे के एंगल लगा दिए गए हैं। स्कूल खुलने और बंद होने के समय डंपरों सहित सभी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए...