अमरोहा, अगस्त 4 -- अमरोहा। कांवड़ यात्रा की ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर ने एक राहगीर के साथ अभद्र व्यवहार किया। सीओ की जांच में आरोप पुष्ट होने पर एसपी लखन सिंह यादव ने इंस्पेक्टर जय कुमार के ​खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी है। एसपी के मुताबिक इंस्पेक्टर जय कुमार द्वारा बीती एक अगस्त को जोया चौकी क्षेत्र में हाईवे पर कांवड़ रूट डायवर्जन ड्यूटी के दौरान जोया ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति को रोककर अभद्र व्यवहार किया गया। शिकायत पर जांच सीओ नौगावां सादात अवधभान भदौरिया को सौंपी गई थी। जांच में साक्ष्यों और के आधार पर निरीक्षक जय कुमार को प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय जांच में दोष सिद्ध होने...