कांवड़ यात्रा को हादसामुक्त बनाने पर पुलिस का जोर
सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और हादसामुक्त संपन्न कराने के लिए शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया। एसएसपी अभिनंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को और मजबूत रखने पर विचार किया। साथ ही सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी रणनीति पर मंथन हुआ। एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने और प्रभावी पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में यात्रा को सुरक्षित और एक्सीडेंट रहित बनाने पर विशेष जोर रहा। गोष्ठी में एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.