महाराजगंज, जुलाई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल से गुरुवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।एसडीएम नौतनवा कुणाल, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार तथा एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नेपाल से भारत आने-जाने वाले यात्रियों की जांच के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: कांवड़ यात्राः शिवभक्तों की सेवा और सुरक्षा का तैयार किया मास्टर ...