बिजनौर, फरवरी 7 -- कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में विशेष इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में शनिवार को हरिद्वार-नैनीताल हाईवे पर स्थित कट बंद कराए गए। सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी तथा थानाध्यक्ष प्रवेज तोमर ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ नगीना ने बताया कि क्षेत्र में कुल 10 पुलिस पिकेट बनाई गई हैं और कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए पुलिस दस्तों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। नहटौर तिराहे पर ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। इसके अलावा पु...