पीलीभीत, जुलाई 15 -- पीलीभीत। सावन माह में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारत हिन्दू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा एवं युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ मार्ग की सभी सड़कें 25 जुलाई तक गड्ढा मुक्त होंगीज्ञापन की मांगें ज्ञापन के माध्यम से संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं कांवड़ यात्री विभिन्न मार्गों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। संगठन ने मांग की कि कांवड़ यात्रा प्...