कांवड़ यात्रा को लेकर लच्छीवाला वन विभाग अलर्ट
रिषिकेष, अगस्त 3 -- कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश-हरिद्वार से गंगाजल लेकर देहरादून और आगे जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लच्छीवाला वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन कर्मियों की तैनाती बढ़ाने के साथ ही रात्रि गश्त तेज कर दी गई है। वन विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष देहरादून रोड स्थित मणिमाई मंदिर के पास हाथियों के हमले में कई कांवड़ यात्री घायल हो गए थे। इसी घटना से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की गई है। लच्छीवाला रेंज अधिकारी जीएस धामंदा ने बताया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त वन कर्मियों की तैनाती की गई है। रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है और सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से जंगल से सटे क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं रुकने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.