कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने कांवड़ मार्ग का लिया जायजा
मुरादाबाद, अगस्त 2 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह के साथ रविवार को सुरजननगर स्थित अंतर्जनपदीय सीमा चेक पोस्ट तथा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने सीमा चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग, वाहन चेकिंग, पुलिस ड्यूटी और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।एसपी ग्रामीण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। संदिग्ध व्यक्तियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.