कांवड़ यात्रा को लेकर निजी अस्पतालों में रिजर्व हुए बेड
बस्ती, अगस्त 6 -- बस्ती। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को भी व्यवस्था का हिस्सा बनाया है। सीएमओ ने जिले के 10 निजी अस्पतालों को अपने यहां पांच-पांच बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि आदेश के अनुपालन में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर कांवड़ियों और अन्य मरीजों को इन अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में वार्ड आरक्षित किए जा रहे हैं और पर्याप्त दवा व इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। चिकित्सकों को भी यात्रा अवधि के दौरान जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.