संभल, जुलाई 20 -- सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार वर्मा और सीओ गुन्नौर अंकित कुमार मिश्रा ने जुनावई क्षेत्र के सांकरा और असदपुर गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और कांवड़ियों के आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने और मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा स...