अमरोहा, अगस्त 7 -- कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी लखन सिंह यादव ने शुक्रवार को डिडौली क्षेत्र में मुरादाबाद बॉर्डर पर स्थापित बैरियरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरियर व्यवस्था, यातायात संचालन संग वाहनों की सुरक्षित आवाजाही का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैरियर इस प्रकार लगाए जाएं। जिससे वाहनों की गति नियंत्रित रहे व चालकों को आगे की यातायात व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने का मौका भी मिल सके। एसपी ने कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का जाम या यातायात अवरोध न होने देने, बैरियरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, यातायात को सुचारु बनाए रखने को लेकर भी निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, लगातार गश्त संग किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर ज...