कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम व सीओ ने परखी व्यवस्थाएं
बुलंदशहर, जुलाई 3 -- आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसडीएम दिनेश चंद्र और सीओ दीपक तिवारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति देखी। अधिकारियों ने मार्ग पर मौजूद संभावित बाधाओं को चिन्हित करते हुए संबंधित विभागों को समय रहते उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।एसडीएम दिनेश चंद्र ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रहनी चाहिए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.