कांवड़ यात्रा को लेकर एमडी ने किया निरीक्षण, निर्देश दिए
मेरठ, जुलाई 23 -- एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने बुधवार को मेरठ से लेकर ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर तक कांवड़ यात्रा को लेकर बिजली व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता, सुरक्षा प्रबंधों एवं फील्ड टीमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी एवं त्वरित फॉल्ट निस्तारण सुनिश्चित करने एवं कांवड़ सेवा शिविरों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राथमिकता के आधार पर जारी करने के निर्देश दिये। एमडी रवीश गुप्ता ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विद्युत प्रतिष्ठानों की सतत मॉनिटरिंग पर जोर दिया। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्बाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा को सफल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.