कांवड़ यात्रा को बिजली विभाग अलर्ट, 842 खंभों को करेगी कवर
मेरठ, जुलाई 16 -- कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बिजली विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग ने सभी आवश्यक कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 31 जुलाई तक सभी सुरक्षा संबंधी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की विद्युत दुर्घटना की आशंका न रहे। बिजली विभाग के अनुसार नगर क्षेत्र में स्थित 842 बिजली खंभों पर पॉलीथिन कवर और प्लास्टिक पाइप लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य बारिश के दौरान बिजली के खंभों से करंट फैलने की संभावना को समाप्त करना है। यह भी पढ़ें- सावन के महीने में बंद रहेंगी मांस की दुकानें, कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा, मंत्री धर्मपाल सिंह की घोषणा इसके अलावा ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.