कांवड़ यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग
बागपत, जुलाई 27 -- बड़ौत। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र देते हुए दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर विशेष रेल सेवाएं शुरू कराने और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में कहा कि बागपत जिले का पौराणिक पुरा महादेव मंदिर भगवान शिव के प्रमुख आस्था केंद्रों में शामिल है। श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों कांवड़िये यहां जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान रेलखंड पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ की स्थिति बन जाती है। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांवड़ यात्रा: सुरक्षा, सेवा और ट्रैफिक प्रबंधन की फिर होगी अग्निपरीक्षा उन्होंने रेल मंत्री से कांवड़ या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.