कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मथुरा, अगस्त 3 -- श्रावण मास के पहले सोमवार के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनपद को सात जोनों और 44 सेक्टरों में विभाजित कर व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। यात्रा के दौरान मथुरा के 41 प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सुरक्षा और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर प्रमुख ड्यूटी पॉइंट्स स्थापित किए गए हैं। कावड़ यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु लगाए गए पुलिस बल को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा बिचपुरी पुलिस तिराहा तथा अन्य स्थलों पर चेक किया गया l हाथरस मथुरा बॉर्डर पर सोनई रेलवे क्रॉसिंग के पास अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानंद कुशवाहा के साथ कावड़ मार्गों पर पुलिस सुरक्षा के संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.