जयपुर, जुलाई 31 -- राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी.के. सिंह ने सभी संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) और पुलिस उपायुक्तों (DCP) को सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत निर्देश दिए हैं।30 जुलाई से 11 अगस्त तक रहेगा विशेष सुरक्षा अभियान पुलिस के अनुसार 30 जुलाई से 11 अगस्त के बीच राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने शहरों और गांवों की ओर लौटेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई राष्ट्रीय और ...