कांवड़ यात्रा के लिए यूपी से हरिद्वार-ऋषिकेश चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 23 -- सावन महीने के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यूपी के मुरादाबाद रेल मंडल ने यात्रियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए बड़े कदम उठाए हैं। रेलवे ने प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच बढ़ाने के साथ ही तीन जोड़ी कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली-हरिद्वार मेमू सेवा का भी अस्थायी विस्तार किया गया है।इन ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त जनरल कोच यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने ट्रेन संख्या 54481, 54482, 54483, 54484, 54464, 54463, 54342 एवं 54341 में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोचों की व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- कोई भी कर सकता है विश्वासघात, CM योगी ने रसोइयों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.