संतकबीरनगर, अगस्त 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध भोजन मुहैया हो, इसके लिए हाईवे किनारे के ढाबा व दुकानों की जांच की जाएगी। खाद्य एवं औषधि विभाग अभियान चला कर नियमित रूप से जांच करेगा। ताकि सावन मास के इस पर्व में कांवड़ियों को किसी प्रकर का परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास स्थित चौरसिया ढाबा, देसी जायका, सिंह ढाबा, भुक्कड़ नाथ रेस्टोरेंट एंड ढाबा, न्यू फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट, बिट्टू चिकन बिरयानी, यादव भोजनालय, मद्धेशिया भोजनालय व ओम ढाबा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। सभी प्रतिष्ठानों को साफ सफाई के साथ भोजन तैयार करने का निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग के होटल-ढाबों पर लगें...