मुरादाबाद, अगस्त 2 -- श्रावण मास में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने को लेकर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। रविवार से विभिन्न गांवों से कांवड़ियों के बेड़े हरिद्वार के लिए रवाना होने लगे। पहले दिन पांच कांवड़ यात्री श्रद्धा और उत्साह के साथ हरिद्वार के लिए निकले। क्षेत्र से इस बार कुल 24 कांवड़ बेड़े हरिद्वार रवाना होंगे। पहले दिन खाईखेड़ा ,पाड़ला ,मुड़िया , मधुपुरी और बहादुर नगर कांवड़िया अपने-अपने बेड़ों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुए। परिजनों एवं ग्रामीणों ने कांवड़ियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर मंगल यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों के साथ मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िये कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है। आने वाले दिनों...