संवाददाता, अगस्त 4 -- UP News: सावन के पावन महीने और कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में सोमवार को महिला कांवड़िया की गोद में किलकारी गूंजी। नीलकंठ से कांवड़ लेकर आ रही दिल्ली के भलस्वा की रहने वाल नेहा ने जिला महिला अस्पताल में जुड़वा बेटों को जन्म दिया। सात माह में डिलिवरी के कारण दोनों बच्चों को अस्पताल स्टाफ ने एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर परिजनों को सूचना दी। एसएसपी संजय वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर महिला और बच्चों का हाल जाना। साथ ही बच्चों का नाम कार्तिकेय और गणेश नाम रखने का सुझाव दिया। वहीं, इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दिल्ली के भलस्वा की रहने वाली 20 साल की नेहा अपनी साथी महिला कांवड़ियों के साथ शनिवार को कांवड़ लेने ऋषिकेश से आगे नीलकंठ पहुंची थी, वहां से कांवड़ उठा कर सभी सोमवार ...