कांवड़ यात्रा के पहले दिन हरकी पैड़ी भगवामय, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे घाट
देहरादून, जुलाई 30 -- हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के पहले दिन गुरुवार सुबह से ही धर्मनगरी हरिद्वार का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी सहित आसपास के सभी प्रमुख गंगा घाट भगवा रंग में रंगे दिखाई दिए। दूर-दराज के राज्यों से पहुंचे लाखों शिवभक्त कांवड़ियों ने हर की पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। सुबह होते ही हर की पैड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। कंधों पर सजी रंग-बिरंगी कांवड़ लिए शिवभक्त उत्साह और भक्ति के साथ गंगाजल भरते नजर आए। यह भी पढ़ें- Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा आज से: कौन सी सड़क-हाईवे बंद, कहां रूट डायवर्ट; ट्रैफिक एडवाइजरी घाटों पर श्रद्धालुओं की लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.