नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालु गोमुख, गंगोत्री धाम और हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाकर शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में इसे अर्पित करते हैं। इस वर्ष कांवड़ यात्रा आगामी 30 जुलाई से शुरु होकर 11 अगस्त तक चलेगी। इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री दिल्ली से होकर गुजरेंगे और कई श्रद्धालु दिल्ली बॉर्डर से होते हुए हरियाणा और राजस्थान की ओर जाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के लिए रास्ते तय किए हैं ताकि लोगों को परेशानी न हो। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गाड़ियों की भारी आवाजाही को देखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कांवड़ यात्रियों के आने-जाने के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रियों (पैदल चलने वालों और उनके साथ आने वा...