मेरठ, जून 16 -- एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने पश्चिमांचल के सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कांवड़ मार्गों, मुख्य शिविरों एवं प्रमुख मंदिरों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इसके लिए निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए। निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गो पर विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखनें के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्रों मे भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें। कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाएं।एमडी रवीश गुप्ता ने निर्देश दिए गए हैं कि जिन मार्गों से कांवड़ यात्राएं गुजरेंगी या आयोजन संपन्न होगें ऐस...