कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत कॉरिडोर पर हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन, NCRTC बढ़ा रहा 52 अतिरिक्त फेरे
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- राजीव शर्मा, नई दिल्ली 30 जुलाई से श्रावण के पवित्र महीने की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं। इसकी वजह से कई मुख्य मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन और निजी गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो जाता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, NCRTC 30 जुलाई से नमो भारत कॉरिडोर पर एक दिन में 52 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स की शुरुआत कर रहा है। नमो भारत ट्रेनें वर्तमान में हर 10 मिनट पर यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं। अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स की शुरुआत के साथ अब हर 8 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध होंगी। यह अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स 30 जुलाई से 14 अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.