कांवड़ यात्रा के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
कन्नौज, अगस्त 20 -- कन्नौज, संवाददाता। हरदोई से आने वाली विशाल कांवड़ यात्रा और श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को लेकर कन्नौज यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। भारी वाहनों का डायवर्जन 20 अगस्त की रात 12 बजे से 25 अगस्त की रात तक, जबकि हल्के वाहनों का डायवर्जन 23 अगस्त की रात 12 बजे से 25 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। औरैया से आने वाले भारी वाहनों को बेला तिराहा से रसूलाबाद होते हुए बिल्हौर भेजा जाएगा। हरदोई से मेहंदी घाट आने वाले वाहनों को गंगा एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अथवा बांगरमऊ-रसूलाबाद मार्ग से निकाला जाएगा। कन्नौज से हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को हरदोई मोड़ से एनएच-34, अरौल कट और एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बख्शीपुरवा बैरियर पर हरदोई से आन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.