कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली का किराया 65 रुपये कम हुआ, आसान सफर और 3 घंटे की बचत भी
देहरादून, अगस्त 3 -- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली की बसों का मार्ग (रूट) बदल दिया गया है। अब सभी बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से जा रही हैं। एक्सप्रेस-वे से जाने पर दिल्ली का किराया 65 रुपये कम हो गया है, साथ ही समय में भी तीन घंटे की बचत हो रही है। रूट डायवर्ट होने के बाद अब देहरादून से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर और आगरा की ओर जाने वाली सभी बसें वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर के बजाय देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से भेजी जा रही हैं। वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर होकर दिल्ली का सामान्य बस से किराया 420 रुपये था, जो एक्सप्रेस-वे से घटकर 355 रह गया है। वहीं, पुराने रूट से दिल्ली पहुंचने में जहां छह घंटे लगते थे, अब महज तीन घंटे लग रहे हैं। मंडलीय प्रबंधक (संचालन) सुरेश चौहान ने बताया कि ऋषिकेश की बसों को भी देहरादून से होकर एक्सप्रेस-वे से भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.