गाजियाबाद, अगस्त 3 -- दीपक सिरोही, गाजियाबाद Namo Bharat station gates closed during Kanwar Yatra: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए कई नमो भारत स्टेशन के कुछ प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का निर्णय लिया है। इन स्टेशन पर चार अगस्त से 12 अगस्त तक प्रवेश-निकास बंद रहेगा। यात्री इन स्टेशन पर वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वार का इस्तेमाल कर सकेंगे।इन स्टेशनों पर निकासी-प्रवेश रहेगा बंद मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन का गेट नंबर-दो, मोदीनगर साउथ स्टेशन का गेट-दो, मुरादनगर स्टेशन का गेट-दो, दुहाई स्टेशन का गेट-तीन और चार, गुलधर स्टेशन का गेट-दो, गाजियाबाद स्टेशन का गेट तीन और पांच बंद रहेगा। मेरठ में मोदीपुरम स्टेशन का गेट नंबर-दो मेरठ नॉर्थ स्टेशन का गेट-दो, एमईएस कॉलोनी स्टेशन का गेट-दो, बेगमपुल स्टेशन का गे...