कांवड़ यात्रा के चलते इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 12 -- फर्रुखाबाद वरिष्ठ संवाददाता। कांवड़ यात्रा के चलते बुधवार को इटावा-बरेली हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। पांचालघाट से मसेनी की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात यह रहे कि वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए। सुबह करीब नौ बजे पांचालघाट चौराहे से मसेनी की ओर जाने वाले रास्ते पर काफी दूर तक वाहनों की लाइन लगी थी। हाईवे के पुल पर भी वाहन धीमी गति से निकलते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पांचालघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और अन्य वाहनों से घाट पर पहुंच रहे हैं। इसके चलते पांचालघाट और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.