कांवड़ यात्रा के ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर चलेगा विशेष सफाई अभियान
मथुरा, जुलाई 31 -- सावन मास में कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन और भादों मास में कृष्ण जन्माष्टमी आदि त्योहारों के दृष्टिगत पंचायत राज विभाग ने प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश सभी जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारियों को दिए हैं। इस अभियान के अनतर्गत समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में सघन रूप से विशेष सफाई / सैनेटाइजेशन के साथ-साथ पूजा स्थल व घाटों की सफाई कराई जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद से काफी संख्या में कांवड़िया कछला घाट से गंगा जल लेने जाते हैं। वहां से गंगाजल लाकर कांवड़िया ब्रज के महादेव मंदिरों चढ़ाते हैं। जिले के ग्रामीणों क्षेत्रों में शिव मन्दिरों / पूजा स्थलों के साफ-सफाई का कार्य कराया जायेगा एवं आवश्यकतानुसार अन्य संसाधनों व गतिविधियों आयोजित की जायेगी। सफाई अभियान में जो भी कूड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.