बिजनौर, अगस्त 3 -- सावन माह की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चांदपुर सर्किल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए सीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार नजर रखी जा रही है।कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग सीओ देश दीपक सिंह स्वयं कर रहे हैं। यहां पुलिस विभाग के साथ-साथ बिजली विभाग, वन विभाग, फायर सर्विस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। यदि किसी श्रद्धालु या आम नागरिक को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उसकी शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज की जाती है और संबंधित विभाग को तत्काल सूचना देकर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराया जाता है। यह भी पढ़ें- ड...