कांवड़ यात्रा की मार्ग की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण
शामली, जून 29 -- बाबरी। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय लखनऊ ए.एस. गणेश तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। शामली में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा आपदा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.