चम्पावत, अगस्त 7 -- नवी अंसारी, बनबसा। बनबसा में 11 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। तैयारी को लेकर मां पूर्णागिरी भूमिया मंदिर में बैठक हुई। पुरोहित दया किशन पंत और समिति अध्यक्ष जीवन नेगी ने बताया कि कांवड़ यात्रा शारदा घाट से मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर तक निकाली जाएगी। बताया कि यात्रा में 500 से अधिक लोग शामिल होंगे। बताया कि यात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...