कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, कमिश्नर ने विभागों से मांगी कार्ययोजना
मेरठ, जून 8 -- सावन महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेरठ मंडल के कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने यात्रा के लिए सभी संबंधित विभागों को कमर कसने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस, प्रशासन समेत 19 विभागों को पत्र जारी कर तीन दिनों में 11 जून तक कांवड़ यात्रा की कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा है। कमिश्नर ने मेरठ मंडल के सभी डीएम, एसएसपी, एसपी और विभिन्न विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे कांवड़ यात्रा-2026 के लिए अपने विभाग/जिले की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। इस संबंध में कमिश्नर ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर अपनी कार्ययोजना 11 जून तक उपलब्ध कराने को कहा है। कार्ययोजना प्राप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों की एक उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.