हापुड़, जून 23 -- डीएम कविता मीना, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं सीडीओ श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में श्रावण माह में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागवार दायित्व निर्धारित किए गए। यह भी पढ़ें- मुहर्रम-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंधकावड़ यात्रा की तैयारी की समीक्षा डीएम कविता मीना ने कहा कि कावड़ यात्रा मार्ग का संयुक्त भ्रमण कर लिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण मार्ग पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा एवं पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश द...