हापुड़, अगस्त 7 -- शिव की आराधना से जुड़ा कांवड़ पर्व अब अपने पारंपरिक स्वरूप से निकलकर हाईटेक हो चला है। जो भोले पहले रागनी और शिव के भजन गाकर एक दूसरे का मनोरंजन करते हुए यात्रा पूरी करते थे। आज उन्हीं लोगों के हाथों में स्मार्टफोन देखने को मिल रहे हैं। इतना ही नहीं शिव की भक्ति में रमें भोले पल पल की जानकारी स्मार्टफोन में कैद कर अपने स्वजनों को भी भेज रहे हैं। हालांकि इस बार कांवड़ में सेल्फी ट्रेड सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। देखा जाए तो कांवड़ियां ज्यादातर उन्हीं कैंप में रुकना पसंद कर रहे हैं जहां मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मिल रही है। सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक कांवड़ियों का जत्था सड़कों पर दिखाई दे रहा हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: 221 फीट की तिरंगा कांवड़ ने शिव चौक पर भर दिया देशभक्ति का जोशकांवड़ यात्रा का अ...