कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण, कांवड़ मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
सहारनपुर, अगस्त 10 -- सावन मास की कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। झमाझम बारिश के बीच भी कांवड़ियों के कदम नहीं रुके। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा कांवड़ मार्ग गूंजता रहा। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर तेजी से बढ़ते नजर आए। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में डाक कांवड़ ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बाइक, कार और अन्य वाहनों से डाक कांवड़ लेकर शिवभक्त निर्धारित मार्गों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। मंगलवार को शिवभक्त अपने आराध्य भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन सड़कों पर उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब इसके चलते अंतिम चरण में कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या और अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.