सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव भक्त कांवड़ यात्रियों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से ओम शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को अंबाला रोड पर विधिवत एवं भव्य रूप से किया गया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए चाय-जलपान, भोजन, चिकित्सा, स्नान और विश्राम सहित विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। शिविर का उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुम्बर ने किया। इस अवसर पर पंडित प्रगीत कौशिक महाराज और पंडित अजय किरण का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। संत-महात्माओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में महापौर अजय कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, संजय गर्ग, राकेश जैन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: कावड़ शिविर का शुभारंभ शिविर के संरक्षक विनय जिंदल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और ...