कांवड़ यात्रा : सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 3 सुपर जोन, 5 जोन और 17 सेक्टरों में बटा जनपद
हापुड़, जुलाई 29 -- पवित्र श्रावण माह की शुरुआत के साथ ही आस्था के महाकुंभ कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, सुगम और दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के लिए जनपद में सुरक्षा का एक अभेद्य और आधुनिक खाका तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमकिता देते हुए जनपद को 3 सुपर जोन, 5 जोन और 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जनपद के मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और अनधिकृत वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए जनपद की सीमाओं पर छह विशेष बैरियर साइलो द्वितीय, दतैड़ा गेट, छिजारसी टोल, नानपुर, ब्रजघाट पुल, मसूरी नहर पटरी बिजली घर के पास स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थित से निपटने और त्वरित समन्वय के लिए सात सब कंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.