मेरठ, जुलाई 22 -- आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ मंडल प्रशासन और मंडल के सभी छह जिलों में प्रशासनिक महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंडल के सभी छह जिलों में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर जोनल और सेक्टर योजना लागू की गई है, ताकि ​यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ मंडल के छह जिलों को ​सुरक्षा की दृष्टि से कुल 71 जोन और 216 सेक्टरों में बांटा गया है। ​शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी छह जिलों में कुल 726 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ​इस पूरी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के कुल ...