कांवड़ यात्रा : इको फ्रेंडली भंडारों के आयोजन की तैयारी
मेरठ, जुलाई 7 -- मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से लेकर रुड़की तक लगने वाले भंडारों के जरिए इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की तैयारी है। इसके लिए स्वच्छ हरित कांवड़ यात्रा समिति अभी से जुट गई। समिति की टोलियां पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारियों के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगी। महाअभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आईआईएमटी मॉल रोड में भंडारा संचालकों के साथ समिति के पदाधिकारी बैठक करेंगे। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य बैठक में शामिल होंगे। इसमें इको फ्रेंडली भंडारों के आयोजन के लिए भंडारा आयोजकों को प्रेरित किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Mathura News: ब्रज में गंदगी आस्था के प्रति दर्शा रही है असभ्य आचरण : शैलजाकांतपर्यावरण संरक्षण गतिविधि पर्यावरण संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.