अमरोहा, फरवरी 4 -- मंडी धनौरा। पुलिस प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कुमार मौर्य ने शिविर संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी शिविर सड़क किनारे या यातायात में बाधा बनने वाली जगहों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर लगाए जाएं, जिससे आम जनता व श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। मंगलवार को थाना परिसर में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई। एसएसआई ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए प्रत्येक शिविर पर वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाएगी, जो भीड़ प्रबंधन और आपात स्थिति में सहयोग करेंगे। महिला कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.