कांवड़ यात्राः हापुड़ जनपद में 110 स्थानों पर लगेंगे 204 साइनेज
हापुड़, जुलाई 21 -- आगामी कावंड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी है। मेरठ जोन के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ यात्रा को लेकर साइनेज प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत जनपद के 110 स्थानों पर 204 साइनेज लगाया जाएगा। साइनेज प्लान के तहत कांवड़ यात्रा मार्गों पर जगह जगह सूचनात्मक और दिशा निर्देश वाले साइनेज लगाए जाएंगे। इन साइनेज के जरिए शिवभक्तों और वाहन चालकों को कांवड़ मार्ग, कांवड़ शिविरों, चिकित्सा केंद्रों, पेयजल व्यवस्था, सौचालय, पार्किंग स्थलों, पुलिस सहायता केंद्रों और रूट डायवर्जन की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इससे श्रद्धालुओं और वाहन चालक रास्ते में नहीं भटकेंगे और वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे。 यह भी पढ़ें- UP में कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.