गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार शिविरों का स्वाद पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा। पारंपरिक शरबत, खिचड़ी, फल और चाय तक सीमित रहने वाली सेवा अब आइसक्रीम, घेवर, गोलगप्पे, जलेबी, लस्सी, ठंडाई और विभिन्न प्रकार के स्नैक्स तक पहुंच गई है। मौसम के हिसाब से भी भक्तों को भोजन परोसा जा रहा है। साई उपवन मंदिर के पास लगा मायापुरी कांवड़ सेवा धाम शिविर में भोले के भक्तों को भोजन में पुड़ी-सब्जी, नान, दाल और चावल के बाद स्नैक्स भी परोसा जा रहा। इस कारण शिविरों में श्रद्धालु अधिक समय व्यतीत कर रहे। समिति अध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण श्रद्धालु ठंडी खाद्य सामग्री की मांग कर रहे, इसलिए शिविर में दिनभर आइसक्रीम, छाछ, नींबू पानी और ताजे फल भक्तों को परोसे जा रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: पचनद धाम...