हरिद्वार, जुलाई 30 -- कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार देर शाम हर की पैड़ी के निकट सुभाष घाट पर नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की सीट और कैरी बैग जब्त किए। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मौके पर सामान का कोई मालिक नहीं मिला और उसके स्वामी का भी पता नहीं चल सका। मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान घाट क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण और निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार के हरकी पैड़ी के पास 70 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त अभियान के दौरान बुधवार देर रात सुभाष घाट के पास बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्...