कांवड़ यात्रा: हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों और बस डिपो पर सुरक्षा कड़ी
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- सावन माह में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे और परिवहन निगम ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ के एस्कॉर्ट ट्रेनों और स्टेशन परिसर पर निगाह रखे हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि रोडवेज के अस्थायी बस स्टैंड पर भी 24 घंटे पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। हरिद्वार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में जीआरपी के 12 एस्कॉर्ट तैनात हैं। एस्कॉर्ट टीम सभी कोचों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच कर रही है। वहीं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वारों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में 9 दिन की छुट्टी, मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल बंद; बाकी जिलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.