सहारनपुर, जुलाई 24 -- सहारनपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करना शुरू कर दिया गया है। इसी के तहत जिले को 11 जोन और 23 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसके अलावा 52 सब सेक्टर भी बनाए गए हैं। इसके अलावा रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने तैयारियों की समीक्षा की है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए तय किए गए रास्तेसुरक्षा की समीक्षा एसएसपी अभिनंद सिंह ने गुरुवार को पड़ोसी राज्यों और जनपदों से डीजे संचालकों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने डीजे संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने और यात्रा की गरिमा बनाए रखने की अपील की। बैठक में विशेष रूप से हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और आसपास के राज्यों व जनपदों से आने वाले डीजे संचा...