कांवड़ यात्रा: सावन के तीसरे सोमवार के लिए आज से डायवर्ट होगा हैवी ट्रैफिक
मुरादाबाद, अगस्त 13 -- सावन माह के तीसरे सोमवार के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस शुक्रवार दोपहर से हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर देगी। ये वाहन चंदौसी, संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर के रास्ते और गंगाएक्सप्रेस वे से गुजारे जाएंगे। यह डायवर्जन प्लान सोमवार दोपहर तक लागू रहेगा। कांठ रोड से भी भारी वाहनों को शुक्रवार से डायवर्ट किया जाएगा। तीसरा सोमवार 17 अगस्त को पड़ रहा है। इसे लेकर तीसरे चरण का डायवर्जन प्लान शुक्रवार दोपहर से लागू कर दिया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली, मेरठ की ओर जाने वाले वाहन बिलारी, चंदोसी, संभल, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे और उसी रास्ते वापस जाएंगे। हालांकि अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.